जिला पूर्णिया, प्रखंड जलालगढ़ की मुखिया रूशन देवी एवं उनके पति प्रतिनिधि राजू कुमार दास की ओर से प्रखंड क्षेत्र के सभी सम्मानित जनता को पवित्र माह रमजान और आने वाली ईद-उल-फितर की दिली मुबारकबाद एवं ढेर सारी शुभकामनाएं।
इस पवित्र अवसर पर उन्होंने कहा कि रमजान का महीना हमें सब्र, त्याग, भाईचारा और इंसानियत का संदेश देता है। हम सभी को चाहिए कि आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखें और एक दूसरे की खुशियों में शामिल होकर समाज को और मजबूत बनाएं।
मुखिया रूशन देवी ने क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से ही हमें जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। आगे भी हम इसी तरह क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी आप सभी अपना स्नेह और आशीर्वाद बनाए रखें, ताकि हमें फिर से मुखिया पद पर चुनकर क्षेत्र की सेवा करने का अवसर मिले।
अल्लाह से दुआ है कि यह पवित्र रमजान और ईद आप सभी के जीवन में खुशहाली, शांति और तरक्की लेकर आए।
आप सभी को रमजान और ईद की दिली मुबारकबाद।
जलालगढ़ पंचायत के मुखिया पति प्रतिनिधि राजु कुमार दास ने समस्त जनता को रमजान और ईद पर मुबारकबाद दी
















Leave a Reply