तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत,चालक बना बंधक।

Spread the love

तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत,चालक बना बंधक।

शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया। Bihar News Hub

जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में रामपुरवा पुल के पास एक बाइक सवार हादस का शिकार हो गया,बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हाईवे चालक को बंधक बना लिया,वाहन में तोड़फोड़ की। सूचना मिलनते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया।मृतक की पहचान, बढ़िया टोला,वार्ड नंबर 9 निवासी,साहब हुसैनअंसारी के 28 वर्ष से पुत्र इनामुल्लाह अंसारी के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि इनामुल्लाह घर से बाइक पर सवार होकर मझौलिया कीओर जा रहे थे, इसी दौरान रामपुरवा पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने उनके बाइक में ठोकर मार दी।
ग्रामीणों के द्वारा मिली जानकारी केअनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक हाईवे के नीचे आ गया फिर सिर्फ सर और शरीर का बड़ा हिस्सा कुचल गया,जिससे उसकी घटना स्तर पर ही मौत हो गई।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मृतक इनामुल्लाह की शादी लगभग 2 वर्ष पूर्व पास के ही एक गांव में हुई थी, हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में दुख का पहाड़ टूट पड़ा,पूरे परिवार में गम का माहौल छा गया। परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है,घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त है,घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे,गुस्से में होकर हाईवा चालक को पकड़ लिया,इसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
लोगों ने हाईवा गाड़ी का चाभी ले लिया,तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। पुलिस के डायल 112 टीम की भी गाड़ी की चाबी निकाल लिया, हंगामा शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *