थाने में एक नाबालिग लड़के के साथ पुलिस की बर्बरता हुआ उजागर।

Spread the love

थाने में एक नाबालिग लड़के के साथ पुलिस की बर्बरता हुआ उजागर।

शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया।

कोरिया थाना के पुलिसकर्मियों के द्वारा एक नाबालिक युवक राजकुमार महतो को थाना परिसर में उसकी जबरदस्त पिटाई करने,उसके पैर के उंगलियों को जूते से दबाकर कुचलने की बर्बरता का एक मामला सामने आया है।पीड़ित परिवार ने चंपारण क्षेत्र के डीआईजी,हरिकिशोर राय को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाइ है। पीड़ित परिवार ने संवाददाता को बताया जाकर यह घटना भूमि विवाद से जुड़ी हुई है,पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी,सोनू ठाकुर,मोनू ठाकुर ने उसके घर में घुसकर मकान बनाने की सामग्री, छड़,सीमेंट अन्य सामग्रियों को चुरा कर ले गए थे। आरोपियों ने यह दावा किया कि जिस जमीन पर तुम अपना मकान बना रहे हो वह मेरी जमीन है,उन लोगों ने धमकी देते हुए कहा कि आगे कोई कार्रवाई करोगे या विरोध करोगे तो मारपीट कर जान से मार देंगे। घटना के दूसरे दिन जब पीड़ित परिवार थाना में शिकायत करने के लिए आवेदन देने के लिए गए तो आवेदन नहीं लिया गया,पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट,गाली गलौज के साथ दूरव्यवहार किया, इस दौरान पुलिस ने राजकुमार महतो को पकड़ लिया,आरोप लगाया के वह उनके घरों में जाकर वीडियो बनाता है,जिससे वह लोग नाराज थे। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया के पुलिस ने थाने में रखकर उसके जबरदस्त पिटाई की,उसके पैर की उंगलियों को जूते से दबाकर कुचल कर बुरी तरह बर्बाद कर दिया,उसको पैर के उंगलियों में पट्टी बंधा हुआ है,पीड़ित राजकुमार महतो ने संवाददाता को बताया कि पुलिस उसकी कमरे में ले जाकर पटककर बुरी तरह पीटा,उसके पैर और उसके उंगलियां को निशाना बनाया।
पीड़ित ने संवाददाता को बताया कि पुलिस ने कहा अगर इसकी शिकायत किसी से करोगे तो तुमको फिर उठा कर थाना में लाकर इससे ज्यादा पिटाई करेंगे,इसके बाद गोली मार देंगे। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस के विरुद्ध गुस्सा का माहौल है।
पीड़ित परिवार ने उच्च पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है साथ ही पुलिस के द्वारा की गई बर्बरता के एवज में सख्त विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है।पुलिस ने थाने में नाबालिक युवक के साथ जो बर्बरता की है,वह मानवता के विरुद्ध है मानवाधिकार का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है, पुलिस को यह लअधिकार नहीं है कि वह नाबालिक लड़के को थाने परिसर में लाकर मारपीट,गाली गलौज, दुर्व्यवहार करें,ऐसे पुलिस पदाधिकारी को पुलिस अधिनियम,पुलिस मैन्युअल के विरुद्ध काम करने के लिए पद से हटा देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *