नगर क्षेत्र में निर्माण के दौरान छत से गिरकर घायल मजदूर काअस्पताल में हुई मौत।

Spread the love

नगर क्षेत्र में निर्माण के दौरान छत से गिरकर घायल मजदूर काअस्पताल में हुई मौत।

शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया।Bihar News Hub

स्थानी नगर थाना क्षेत्र के सागरपोखरा इलाके में निर्माण कार्य के दौरान छत से गिरकर गंभीर रूप से हुए घायल,बैरिया थाना क्षेत्र के बगही रतनपुर वार्ड संख्या 17 निवासी,लालबाबू पंडित उम्र,64 वर्ष की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई
बेतिया शहर के सागरपोखरा स्थित एक मकान में निर्माण कार्य कर रहे थे,अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया, वह छत से नीचे गिर पड़े, गिरने से उन्हें सिर में चोट आई,मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया,अस्पतालओपी प्रभारी,मदन कुमार मांझी ने संवाददाता को बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंनेआगे बताया कि यदि परियोजन कीओर से संबंधित थाने मेंआवेदन दिया जाता है तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर मौजूद परिजनों ने संवाददाता को बताया कि लालबाबू पंडित मजदूरी कर परिवार का भरणपोषण करते थे।हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया पूरे ग्रामीण क्षेत्र में सनसनी फैल गई,लोग उनके दरवाजे परअपार भीड़ लगा दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *