नाबालिक छात्र का शव फांसी से फंदे पर लटका मिला।

Spread the love

नाबालिक छात्र का शव फांसी से फंदे पर लटका मिला।

शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया। Bihar News Hub

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 में,एक नाबालिक छात्र का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला,इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गई,साथ ही सनसनी फैल गई है,दहशत का माहौल हो गया है। मृतक की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के रामनगर बनकट गांव निवासी,नीतीश पासवान के 17 वर्षीय पुत्र के रूप में की गई है,मृतक पिछले लगभग 2 माह से बेतिया में किराए के मकान में रह कर पढ़ाई कर रहा था।मृतक के छोटे भाई,सत्यम कुमार ने संवाददाता को बताया कि उसका भाई पढ़ाई के लिए धर से बेतियाआया था,जिस मकान में रहता था वह करकट निर्मित छत पर बने कमरे में लोहे की पाइप से इसका शव लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर फैल गई है,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,पूरे ग्रामीण क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मृतक के साथ किराए के मकान में रहकर पढ़ने वाले दो-तीन छात्र घटना के बाद घर खुला हुआ छोड़ कर फरार हो गए हैं।
पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है, हर एंगल से इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है,पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है ताकि घटना की वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके,इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं गर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *