बारात दिखाने को लेकर 6 साल की बच्ची से किया रेप, हुई लहू लहान,इलाज जारी।

Spread the love

बारात दिखाने को लेकर 6 साल की बच्ची से किया रेप, हुई लहू लहान,इलाज जारी।

शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया। Bihar News Hub

बारात दिखाने के बहाने से एक 6 वर्षीय बच्ची को एक आरोपी जो वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के निवासी,गोपाल राम,धनहा थाना क्षेत्र गांव में अपनी बुआ के घरआया हुआ था,गांव के एकअन्य युवक के साथ उत्तर प्रदेश के बंसी गया जहां दोनों ने शराब पी। नशे की हालत में उसने गांव की एक 6 वर्षीय बच्ची को बारात दिखाने का बहाना बनाकर उसेअपने साथ ले गया,एक बगीचे में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। बच्ची बेहोश हो गई साथ ही लहूलहान हो गई। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि जगदीश राम की बेटी की शादी थी,बारात निकलने वाली थी,देर शाम गांव लौटने का दौरान आरोपी ने पड़ोस में रहने वाली 6 वर्षीय बच्ची को चलो बारात दिखाते हैं का बहाना बनाकर फुसलाकर उसकेअपने साथ ले गया।बच्ची घर से गायब होने पर गांव के लोगों ने बच्ची की तलाश की,मगर वह नहीं मिली,दूसरे दिन खून से लथपथ बेहोशी की हालत में बच्ची पड़ोस के गांव में मिली,बच्ची को गंभीर हालत में बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया,जहां उसका इलाज चल रहा है। 6 वर्षीय मानसूम बच्ची के साथ दरिंदगी को लेकर गांव वालों मेंआक्रोश है।आरोपी अपनी बुआ के घर आया था,उसकी उम्र 32 साल है। पुलिस आरोपी गोपाल राम की तलाशी में छापेमारी शुरू कर दी है। बाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के निवासी,गोपाल राम धनहा थाना क्षेत्र के गांव में अपनी बुआ के घर आया हुआ था,अन्य युवक के साथ उत्तर प्रदेश के बंसी गए,जहां दोनों ने शराब पी,नशे में 6 वर्षीय बच्ची को पड़कर उसके साथ दरिंदगी को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *