-
- बिहार न्यूज़ हब (BNH) परिवार की ओर से 🌈 Happy Holi
नमस्कार साथियों,
बिहार न्यूज़ हब (BNH) जो हमेशा जनता की आवाज़ बनकर, सच और हक की लड़ाई में आपके साथ खड़ा रहता है, आज रंगों के इस पावन पर्व होली के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेर सारी बधाइयाँ देता है।
होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि आपसी मतभेद भुलाकर, दिलों को जोड़कर और खुशियों के रंगों से जीवन को सजाया जाए।
आइए इस होली पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि समाज में प्रेम, सौहार्द और सच्चाई के रंग कभी फीके न पड़ें।
नफरत के रंगों को मिटाकर, इंसानियत के रंग को और गहरा करें।
बिहार न्यूज़ हब परिवार की ओर से देश और प्रदेश की समस्त जनता को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।
आप सभी का जीवन खुशियों, सफलता और तरक्की के रंगों से सदा रंगीन रहे।
🌸 होली है! 🌸
रंगों की तरह आपकी मुस्कान भी हमेशा खिली रहे।
Sinior Reporter Bihar
Tanbir
















Leave a Reply