बेतिया में नहर किनारे शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी बेतिया।

Spread the love

बेतिया में नहर किनारे शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
बेतिया।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिसवा रोड स्थित महना गनी आश्रम के पास नहर किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान इरफ़ान अंसारी, पिता जाकिर हुसैन, निवासी ग्राम खैरवा, वार्ड संख्या–01, पंचायत मोहदीपुर के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवक का शव नहर के किनारे पड़ा हुआ था, जिसे देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
फिलहाल युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का खुलासा हो सके।
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *