जिला अररिया | प्रखंड अररिया
ग्राम पंचायत बेलवा के भावी मुखिया प्रत्याशी मोहम्मद शमीम ने पंचायत की जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि इस बार जनता उन्हें मुखिया पद के लिए अपना आशीर्वाद देती है, तो उनकी पहली प्राथमिकता पंचायत में सड़क और नाला निर्माण को बेहतर बनाना होगी। उन्होंने कहा कि कई गांवों में आज भी सड़क और जल निकासी की समस्या बनी हुई है, जिसे दूर करना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी।
मोहम्मद शमीम ने कहा कि वे हमेशा से समाज सेवा की भावना रखते हैं और आगे भी पंचायत के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है, इसलिए वे राजनीति में आकर किसी स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि जनता की सेवा करने के उद्देश्य से काम करना चाहते हैं।
उन्होंने पंचायत की जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें मौका मिलता है तो वे पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पंचायत के विकास के लिए कार्य करेंगे और हर गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
अंत में उन्होंने पंचायतवासियों से निवेदन किया कि आने वाले पंचायत चुनाव में उन्हें अपना समर्थन और आशीर्वाद देकर सेवा करने का अवसर दें, ताकि बेलवा पंचायत को एक विकसित और आदर्श पंचायत बनाया जा सके।
बेलवा पंचायत के भावी प्रत्याशी मोहम्मद शमीम ने बेलवा पंचायत की जनता से किया अपिल की एक बार जनता सेवा का मौका दे
















Leave a Reply