मुख्यमंत्री का प.चंपारण के दौरा में बगहा को राजस्व जिला का घोषणा नहीं होना धोखा,खेद — सुरैया सहाब ।

Spread the love

मुख्यमंत्री का प.चंपारण के
दौरा में बगहा को राजस्व जिला का घोषणा नहीं होना धोखा,खेद — सुरैया सहाब ।

शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पश्चिम चंपारण जिले में बाल्मीकिनगर मेंआना, विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास करना/विकास कार्यों का जायजा लेना यह पुरानी बात है,
मुख्यमंत्री जहां भी जाते हैं वहां शिलान्यास/उद्घाटन विकास के कार्यों का निरीक्षण करना उनका सामान्य कार्यक्रम है,यह कोई नई बात नहीं है,यह सब तो उनको करना ही पड़ता है।
अपने इस दौरा में भी इन्होंने बाल्मीकि नगर टाइगर प्रोजेक्ट,लव कुश इको टूरिज्म पार्क,इको पर्यटन केंद्र,दोन नहर शाखा सेवा पथ,गिद्ध संरक्षण केंद्र,जंगल सफारी वाहनों का हरी झंडी दिखाना,बाल्मीकि नगर को इको पर्यटक स्थल बनाने से
संबंधित कईआदेश संबंधित पदाधिकारी को दिए। मुख्यमंत्री का यह 16 वां दौरा है,मगरअपने इस कार्यक्रम में भी बगहा पुलिस जिला को बगहा राजस्व जिला की घोषणा नहीं करना खेद के साथ बगहावासियों को धोखा देने वाली बात है।इधर बगहावासियों को 20 वर्षों सेआप केवल आश्वासन दे रहे थे कि बगहा को राजस्व जिला की घोषणा कर दी जाएगी,मगरआज के इस दौरा में भी घोषणा का नहीं होना बगहावासियों का 20 साल का सपना,आश्वासन अधूरा रह गया,यह बहुत दुख की बात है,साथ ही यह आपने बगाहावासियों को बेवकूफ बनाकर चले गए, जबआपअपने मुख्यमंत्री काल में नहीं बनाए तो बगहा कभी भी राजस्व जिला अब नहीं बन पाएगा,क्योंकि आप अब मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, आपका कार्यकाल का समय समाप्त हो चुका है,मगर बगहावासी इसी तरह शुरू से आज तकआपके आश्वासन पर भरोसा करके बेवकूफ बनते रहे हैं।आपने राज्य वासियों को बहुत बड़ा धोखा दिया है,बिहारवासीआपको मुख्यमंत्री बनने के लिए अपना मतदान किये थे, आपने इन सभी मतदाताओं के आशा पर पानी फेर दिया,
कौन सा कारण,कौन सी स्थिति आपके साथ बना दी गई कि आपने मुख्यमंत्री का पद छोड़कर,राज्यसभा सांसद बनने को तैयार हो गए,इसके पीछे बहुत बड़ा राज छुपा हुआ है,जिस मजबूरी के चलतेआपने मुख्यमंत्री का पद छोड़ना गवारा किया। आज नहीं तो कल यह राज मंजरेआम पर आ ही जायेगा।अपने पहले ही मोदी,अमित शाह के गोद में बैठकर पूरे बिहारवासियों को धोखा दिया है।अबआपको कभी भी बिहारवासीआपके पक्ष में मतदान नहीं करेंगे,आपने खुद ही अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है,आने वाला समयआपको कभी माफ नहीं करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *