रसोई गैस सिलेंडर के लिए मचा हाहाकार,गैस एजेंसी की कालाबाजारी चरम सीमा पर,जिला प्रशासन मूकदर्शक

Spread the love

रसोई गैस सिलेंडर के लिए मचा हाहाकार,गैस एजेंसी की कालाबाजारी चरम सीमा पर,जिला प्रशासन मूकदर्शक

शहाबुद्दीनअहमद/ बेतिया। Bihar News Hub

इजरायल ईरान भयंकर युद्ध के चलते तेल और गैस की आपूर्ति नहीं होने का बहाना बनाकर रसोई गैस सिलेंडर की महामारी चल रही है। रसोई गैस की एजेंसियां अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर ताला लगा दी हुई है,और रसोई गैस कीआपूर्ति नहीं की जा रही है,कई तरह के नियम व प्रावधानों का बहाना करके उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। संवाददाता के विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि गैस एजेंसीयों के द्वाराअधिक राशि वेंडर के माध्यम से वसूल करके चोरी छुपे गैस की आपूर्ति की जा रही है,कमर्शियल गैस सिलेंडर कीआपूर्ति बंद कर दी गई है,इससे प्रभावित होकर सभी होटल,चाय पान नाश्ता की दुकान,ढाबा,लाइन होटल,बड़े-बड़े रेस्टोरेंट बंद हो गए हैं।घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण सभी गृहणियों के लिएआफत आ गई है,कई ऐसे परिवार से सूचना प्राप्त हो रही है कि घरों में खाना नहीं बन रहा है, परिवार के बच्चे,बूढ़े महिलाएं सभी परेशान है।संवाददाता ने कई ग्रामीण,शहरी क्षेत्र में घूम कर,समाचार संकलन करने के क्रम में यह जानकारी मिली कि कई परिवार में त्राहिमान मचा हुआ है,कई घरों में लोग बिजली के चूल्हा से खाना बना रहे हैं,किरासन तेल नहीं मिलने के कारण ग्रामीण क्षेत्र में लोग खर- पतवार,पत्ता,लकड़ी से खाना बना रहे हैं,खाना बनाने में गृहणियों की नानी याद आ जा रही है,आंखों सेआंसू निकल रहे हैं।गैस उपभोक्ता गैस के लिए चक्कर लगा रहे हैं,हजारों की संख्या में लोग पंक्तिबद्ध खड़े हुए हैं,मगर सफलता नहीं मिल रही है। दुगने दामों पर गैस कीआपूर्ति हो जा रही है।गैस एजेंसी के प्रबंधक,संचालक मालामाल हो रहे हैं,पीछे के दरवाजे से गैस कीआपूर्ति धड़ाधड़ हो रही है।जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है,जिला प्रशासन कीओर से गैस उपभोक्ताओं के लिए एक नोटिस प्रसारित कर दी गई है कि गैस की कोई कमी नहीं है,मगर कहीं नहीं मिल रहा है,यही तो जिला प्रशासन है,मगर इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है,गैस उपभोक्ता रसोई गैस के लिए मारे मारे फिर रहे हैं।जिला आपूर्ति पदाधिकारी नींद से सो रहे हैं,क्यों नहीं सोएं,इनको सुविधाशुल्क मिल जा रहा है,गैस एजेंसी पर इनका कोई नियंत्रण नहीं है। जिला प्रशासन को केवल नोटिस निकलने से काम नहीं चलेगा जिला में चल रहे सभी रसोई गैस एजेंसी पर छापेमारी की जाए,स्टॉक का मिलान किया जाए,गैस गोदाम पर विधिवत छापेमारी की जाए,मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बाल के साथ गैस सिलेंडरों कीआपूर्ति कराई जाए। गैस एजेंसियों की मनमानी कालाबाजारी, जमाखोरी,होर्डिंग पर कानूनी कार्रवाई की जाए। गैस एजेंसी के प्रबंधक,संचालक पर पैनी नजर रखी जाए, साथ ही इनके गोदामों को सील किया जाए,इनके गोदाम पर पुलिस का पहरा किया जाए ताकि चोरीछुपे दुगने दामों पर गैस नहीं बेच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *