रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी,शव का पहचान नहीं

Spread the love

रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी,शव का पहचान नहीं

शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया। Bihar News Hub

बेतिया नरकटियागंज रेलखंड पर छावनीओवरब्रिज के नजदीक रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई,लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद रेलवे प्रशासन,बेतिया पुलिस टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार,युवक किसी चलती ट्रेन से गिर गया होगा,जिसके कारण उसकी मौत मौके पर ही हो गई। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं,इसके अलावा इसका एक हाथ शरीर से अलग हो चुका है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है हादसा काफी गंभीर रहा होगा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों केअनुसार मृतक के शव काअभी तक पहचान नहीं हो सकी है, मृतक लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताया जा रहा है।मृतक की पहचानअभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है,यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक कहां का रहने वाला था,घटना कैसे हुई। संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार,पुलिस ने शव को अपने कबजे में लेकरआवश्यक काग़जाती कार्रवाई शुरू कर दी है,साथ ही मृतक की पहचान करने के लिएआसपास के थाना क्षेत्र में सूचना दे दी गई है। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल बेतिया भेज दिया गया है।पुलिस घटना की पूर्ण जानकारी हासिल कर रही है,जांच पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *