- सड़क ब्रेकर पर बाइक से उछलने पर महिला गिरी,हुई मौत,भीड़ एकत्र,सनसनी।
शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया। Bihar News Hub
मझौलिया थाना क्षेत्र के अहंवर शेख वार्ड नंबर 16 की महिला भगवती देवी,उम्र 52 वर्ष सड़क पर लगे ब्रेकर से बाइक पर सवार महिला गिरकर सर पर जबरदस्त चोट लगने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।यह घटना नानू सती के जगदीशपुर पथ पर पासबन चौक के पास लगी ब्रेकर से उछाल कर गिरने से मौत हो गई है। पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना अध्यक्ष अमन कुमार ने संवाददाता को बताया कि इस घटना में मृतक के परिवार से आवेदन मिलने पर यूडी केस दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल की जाएगी। घटना से संबंधित रोचक बात पता चला है कि उनके पति 28 फरवरी से परिवार में भूमि विवाद को लेकर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।















Leave a Reply