₹5 लाखअग्रिम दहेज वाला नहीं मिलने पर वरपक्ष वाले लड़की के दरवाजे पर बारात काआगमन नहीं हुआ।
शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया. Bihar News Hub
इन दिनों समाज में दहेज लेने देने का कूप्रथा चरम सीमा पर पहुंच गई है,इसके कारण कई हत्याएं,आत्महत्या हो रही है,इतना ही नहीं दो परिवारों के जिंदगी भी समाप्त हो जा रही है,आपस में माहौल भी बिगड़ जा रहा है।लड़का और लड़की पक्ष वाले भी एक दूसरे से जान के दुश्मन बन जाते हैं,जबकि सरकार ने दहेज लेना और देना दोनों अपराध घोषित किया है, इसकेअंतर्गत आने वालों के लिए दंडनीयअपराध घोषित किया गया है,मगर इस कुप्रथा पर कोई नियंत्रण नहीं हो रहा है,नितयदिन विवाहितों की हत्याऔर आत्महत्या,गला घोटकर हो रही है,रस्सी से फंदा लगाकर विवाहिताएंअपने जीवन लीला को समाप्त कर रही है।
समाज के अंदर यह बुराई आमतौर पर बढ़ती जा रही है।समाज सुधारक, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक कार्यकर्ता भी इसका कोई निराकरण नहीं निकाल पा रहे हैं। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि बाल्मीकिनगर थाने के धनगढ़िया गांव में ₹5 लाख दहेज के लिए वर पक्ष के लोग बरात लेकर नहीं पहुंचे बारात 19 फरवरी कोआने वाली थी,चौतरवा के कोलांची निवासी,वर पक्ष के लोगों ने शादी के 1 दिन पूर्व फोन कर लड़की के पिता से ₹5 लाख दहेज की मांग करते हुए बारात ले जाने से इनकार कर दिया,लड़की के पिता वर पक्ष के दरवाजे पर पहुंचे तो उनके साथ गाली गलौज के साथ हाथापाई,मारपीट की गई।
बाल्मीकिनगर थानाअध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमार ने संवाददाता को बताया कि वाल्मीकिनगर के धनगढ़िया निवासी,नथुनी पटेल की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है,जिसमें कुलांची निवासी,मुकेश पटेल उसके पिता,गया पटेल,राकेश पटेल तथा रामवती देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। छानबीन में दोषी पाए गए लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिकी में नथुनी पटेल ने बताया है कि अपनी पुत्री की शादी मुकेश पटेल से तय की थी,जो अक्टूबर 2025 को मुकेश पटेल के पिता,गया पटेल तथा उनके भाई,राकेश पटेल सहित संबंधी उनके दरवाजे पर पहुंचे,दिन उतरवाकर पंडित ने 19 फरवरी 2026 को लग्न पत्रिका बना दिया,उस समय वरपक्ष को ढाई लाख रुपया उपहार स्वरूप दिया गया, उसके बाद शादी के लिए बावर्ची,टेंट,एवं अन्य सामान के लिए एडवांस कर दिया गया,मगर लड़के वाले निश्चित समय पर बारात लेकर नहीं आए,क्योंकि उनको ₹5 लाख दहेज में अग्रिम नहीं मिल सका था।
















Leave a Reply