जिला के एक मजदूर की यूपी में शटरिंग के दौरान करंट लगने से हुई मौत।
शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया। Bihar News Hub
जिला के भीतहां थाना क्षेत्र के एक मजदूर जो यूपी के दद्दाहै दुशहवा गांव में मकान निर्माण कार्य में काम कर रहा था,शटरिंग के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है की शटरिंग के दौरान सरिया में तार का करंटआने से वह झुलस गया,जिससे उसकी मौत हो गई।घटनास्थल पर अफरातफरी मैच गई। मृतक की पहचान बगहा थाना क्षेत्र भित्तहां गांव निवासी मलाही टोला के अकलू मियां के 32 वर्षीय पुत्र,खलील मियां के रूप में की गई है। पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर शोक को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पडरौना जिला अस्पताल भेज दिया, पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने संवाददाता को बताया कि परिजनों के द्वारा आवेदन मिलने परआगे की कार्रवाई की जाएगी। मलाही टोला के मुखिया,जितेंद्र कुमार ने संवाददाता को बताया कि यह घटना सही है, इस पर कार्रवाई की जाएगी।
मुखिया ने संवाददाता को बताया कि खलील मियां की मृत्यु होने पर उनके परिवार में कोहराम मच गया,वह अकेला कमाने वाला व्यक्ति था,उसकी पत्नी,आयशा खातून को तीन बच्चे हैं।
















Leave a Reply