वन नेशन वन राशन,मेरा राशन”राशन कार्डधारीयों का अब मोबाइल पर,”उमंग एप” से मिलेगी सभी जानकारी।

Spread the love

“वन नेशन वन राशन,मेरा राशन”राशन कार्डधारीयों का
अब मोबाइल पर,”उमंग एप” से मिलेगी सभी जानकारी।

शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया। Bihar News Hub

राशन कार्डधारकों के लिए अब “उमंग एप” के माध्यम से “मेरा राशन” सेवा शुरू हो गई है।डिजिटल इंडिया की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए सरकार नेअपने “ऑल इन वन उमंग ऐप”में मेरा राशन फीचर जोड़ दिया है।इस सेवा से देश के लगभग 20 करोड़ राशन कार्डधारकोंऔर 81.35 करोड़ लाभार्थियों को बड़ी सहायता मिलेगी,अब राशन कार्डधारी की जानकारी के लिए सरकारी दफ्तरों व राशन वितरण करने वाले डीलरों,दुकानदारों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।उपभोक्ता अपने मोबाइल के जरिए “रियल टाइम” में देख सकेंगे कि उनके हिस्से का कितना अनाज बचा है,और कितना पिछला राशन कब लिया था,
यह पहल “वन नेशन वन राशन कार्ड” योजना को सशक्त बनाती है,इससे पारदर्शिता बढ़ेगी। प्रवासी कामगार अब नए शहर में जीपीएस की मदद से नजदीकी राशन दुकान का पता चला सकेंगे। देश की 5.33 लाख दुकानों पर “पोश मशीन” लगाने से अब डेटा का मिलान सीधे ऐप से संभव हो सकेगा।”उमंग एप”लोड करके सभी राशन कार्डधारी अपनी स्थिति सेअवगत हो सकेंगे।”उमंग एप” पर शुरू हुए “मेरा राशन सेवा” कार्ड धारी के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *