स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेंट्रल वेलफेयर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. मुजीबुर्रहमान ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
बेतिया, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सेंट्रल वेलफेयर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. मुजीबुर्रहमान ने देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का प्रतीक नहीं है, बल्कि अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का भी संदेश देती है।
डॉ. मुजीबुर्रहमान ने सभी नागरिकों से स्वस्थ एवं स्वच्छ रहने की अपील करते हुए कहा कि एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है जब देश का प्रत्येक नागरिक अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं और इनकी अनदेखी नहीं की जा सकती।
इस अवसर पर उन्होंने सेंट्रल वेलफेयर हॉस्पिटल में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में दूरबीन विधि (लेप्रोस्कोपिक सर्जरी) द्वारा विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन किए जाते हैं। यहां किडनी, पित्त की थैली (गॉलब्लैडर) सहित कई जटिल ऑपरेशन आधुनिक तकनीक से सफलतापूर्वक किए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में अनुभवी एवं क्वालिफाइड स्टाफ के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टर नियमित रूप से अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं, जिससे मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध हो रहा है।
डॉ. मुजीबुर्रहमान ने कहा कि सेंट्रल वेलफेयर हॉस्पिटल का उद्देश्य लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं सुलभ कराना और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेंट्रल वेलफेयर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. मुजीबुर्रहमान ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
















Leave a Reply