भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) बेतिया -मझौलिया लोकल कमिटी की विस्तारित बैठक सम्पन-भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी एवं
(मार्क्सवादी) बेतिया -मझौलिया लोकल कमिटी की विस्तारित बैठक साथी नीरज वर्णवाल की अध्यक्षता में तथा सचिव मंडल साथी शंकर कुमार राव एवं जिला कमेटी सदस्य म०हनिफ के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए कामरेड शंकर कुमार राव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (S I R )को रद्द करने की मांग को लेकर देश में धरना प्रदर्शन चल रहा है। देश में लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है। पुनरीक्षण प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की जा रही है, जिससे आम नागरिकों को उनके संवैधानिक और मताधिकार से वंचित करने की साज़िश हो रही है।
चुनाव आयोग का प्राथमिक दायित्व देश के लोकतंत्र की रक्षा करना है, लेकिन वर्तमान में उसके कदम एक विशिष्ट राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित नजर आ रहे हैं।
जिला कमेटी सदस्य म०हनिफ ने आरोप लगाया कि सत्ता में बने रहने के लिए जनता के अधिकारों का दमन किया जा रहा है और देश की सर्वोच्च संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है।
बैठक में लोकल मंत्री सुशील श्रीवास्तव ने रिपोर्ट पेश की जिसपर सभी साथियों ने सर्वसम्मति से पारित किया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और S I R को रद्द करने की मांग को लेकर 1 नवम्बर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
बेतिया मझौलिया लोकल कमिटी के अन्तर्गत आने वाले सभी शाखाओं की बैठक की तारीख तय किया गया तथा बैठक में जाने वाले पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 20 दिसंबर को बेतिया मझौलिया लोकल कमिटी के बैनर तले प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जाएगी जिसमें पार्टी के सभी लोकल कमिटियों के सदस्य भाग लेंगे।
बैठक में कामरेड योगेन्द्र प्रसाद, कामरेड अजय सुहाग, कामरेड कुरैशी मियां, कामरेड छट्ठू भगत, कामरेड वी के नरुला,झुन्ना मियां ने भी अपने विचारों को व्यक्त किया।
















Leave a Reply