सुरक्षित बचपन अभियान कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।प्रधान जिला जज ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन।

Spread the love

सुरक्षित बचपन अभियान कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।प्रधान जिला जज ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन।

नालसा एवं बालसा के निर्देश पर पश्चिम चंपारण जिले में सुरक्षित बचपन अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिम चंपारण बेतिया द्वारा राज उत्तर माध्यमिक विद्यालय बेतिया में किया गया। प्रधान जिला जज ने कहा कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य हर बच्चे का बचपन हम सब की जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को जागरूक करना उनके सुरक्षा और उनके संरक्षण के अधिकार के बारे में उनको जागरूक करना हम सब का कर्तव्य है। प्राधिकार के सचिव धीरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि यह कार्यक्रम का पहला चरण 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें सभी न्यायिक पदाधिकारी DCPU, CWC, पैनल अधिवक्ता साइबर सेल के पुलिस पदाधिकारी परा विधिक स्वयं सेवक विभिन्न स्कूलों में जाकर बच्चों को जागरूक करेंगे, एवं स्कूलों के प्रधानाध्यापक और नोडल शिक्षक भी बच्चों को जागरूक करेंगे। इसमें विभिन्न स्कूलों में जागरूकता शिविर नुक्कड़ नाटक प्रभात फेरी चित्रकला निबंध स्लोगन एवं क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का दूसरा पेज 30 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2027 तक चलेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने भी बच्चों के अधिकारों और विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। मौके पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय डॉक्टर स्वाति दुबे ने भी मेरा बचपन मेरा अधिकार विषय पर बच्चों को जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *