दो सगे भाइयों पर भोजाई से दुष्कर्म के प्रयास में प्राथमिकी हुई दर्ज।

Spread the love

2 सगे भाइयों पर भोजाई से दुष्कर्म के प्रयास में प्राथमिकी हुई दर्ज।

शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया। Bihar News Hub

शिकारपुर थाना की एक गांव में,दो सगे भाइयों ने मिलकर अपने भोजाई के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है,इस मामले में, भोजाई के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
मैदा को शोर मचाने पर चाकू से वार करके बुरी तरह जख्मी कर दिया गया,साथ ही उसके पति पर भी चाकू से गोद गोद कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया। इस मामले में पीड़िता ने शिकारपुरा थाने में प्राथमिकि की दर्ज कराई है,जिसमें धूमनगर चांदपुर निवासी,दो देवर नौशादआलम/मकसूद आलम को नामजदअभियुक्त बनाया है। पीड़िता का आरोप है के उसका पति लुधियाना में मजदूरी का काम करता है, उसके अनुपस्थिति में यह दोनों देवर हमसे गंदी गंदी बात,गलत हरकत, छेड़छाड़,बुरी बात किया करते थे,बुरी नीयत रखते थे,दोनों ने मिलकर हमारे साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसकी शिकायत जब अपनी सास से की तो उसने देवर भोजाई का मजाक कह कर ध्यान नहीं दिया,और वह लोग हमेशा छेड़खानी करते रहे।जिस समय यह घटना घटा,उस समय महिला का पति बाहर से आ गया था,घर में मौजूद था,उसे भी उसके दोनों देवर ने मिलकर बुरी तरह जख्मी कर दिया।
थाना अध्यक्ष ज्वालापुर मानसिक ने संवाददाता को बताया कि इस घटना की जानकारी मिली,प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है,जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *