दहेज दानवों ने एक विवाहिता को पेट्रोल डालकर जलाकर मार डाला।”
शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया। Bihar News Hub
रामनगर थाना क्षेत्र के जोलहापट्टी गांव में,दहेज के लिए एक विवाहिता को पेट्रोल डालकर जलाने की घटना सामने आई है। विवाहिता को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।मृतिका की पहचान खुशबू निशा,उम्र 28 वर्ष,जो
जोलहाटोली निवासी, औरंगजेब खान उर्फ राजा खान की पत्नी थी।जोलहा टोली गांव में इस्लाम उर्फ बनफूल के घर सेआग की
लपटें निकलने लगी,साथ ही जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनी गई,इस पर गांव के लोग जमा होग, देख के खुशबू के शरीर में आग लगी हुई,90% जल गई है। परिजन और गांव के लोग मिलकर उसकोअस्पताल पहुंचाएं,जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया,इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
खुशबू निशा के भाई ने संवाददाता को बताया कि इसके ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज में कार की मांग कर रहे थे,नहीं मिलने पर उसको प्रताड़ित करते थे।
उन्होंनेआगे बताया कि ससुराल वाले हमारी बहन को बांझ बताकर भी प्रताड़ित कर रहे थे,शादी के 2 साल के बाद भी कोई संतान नहीं हुआ था।इन्हीं सब कारणों को लेकर ससुराल पक्ष वाले ने पेट्रोल डालकर,जलाकर उसको मार दिया।मृतिका के मौत के बाद ससुराल पक्ष वाले घर बंद करके फरार बताए गए हैं।मृतिका के ससुराल पक्ष पर मृतिका ने पूर्व में भी दो बार इस तरह की घटना करने पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
थानाअध्यक्ष,दीपक कुमार ने संवाददाता को बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया,फर्दबयान प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।














Leave a Reply