नववर्ष 2026 पर मुखिया हर्षवर्धन नारायण सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं
जिला अररिया प्रखंड अररिया अंतर्गत पंचायत तरौना भोजपुर के लोकप्रिय मुखिया हर्षवर्धन नारायण सिंह ने नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर अपने पंचायत सहित पूरे क्षेत्र की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
इस अवसर पर मुखिया हर्षवर्धन नारायण सिंह ने कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने पंचायतवासियों के सहयोग और विश्वास के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना ही उनका सबसे बड़ा दायित्व है।
अपने बुद्धि, विवेक और कर्मठता के बल पर मुखिया श्री सिंह पंचायत की छोटी से छोटी एवं बड़ी से बड़ी समस्याओं को स्वयं संज्ञान में लेकर समाधान करने का निरंतर प्रयास करते हैं। वे हर समय पंचायत के लोगों की सेवा में समर्पित रहते हैं और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के लिए जाने जाते हैं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि मुखिया हर्षवर्धन नारायण सिंह आम जनता के बीच सहज उपलब्ध रहते हैं और हर समस्या को गंभीरता से सुनकर त्वरित कार्रवाई करते हैं, जिससे पंचायत में विकास और विश्वास का माहौल बना हुआ है।
अंत में मुखिया जी ने नववर्ष में पंचायत के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, स्वच्छता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को और अधिक सशक्त रूप से लागू करने का संकल्प लिया।
नववर्ष 2026 पर मुखिया हर्षवर्धन नारायण सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं













Leave a Reply