गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से 10 लोग गंभीर से झुलसे।
शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया।
एक ठेला चालक जो प्रतिदिन ठेला लगाकर गैस सिलेंडर से सामान बनाकर बेचा करता था,खाना बनाने के क्रम में, अचानक सिलेंडर में धमाका हुआ,ब्लास्ट के दौरान आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए।स्थानीय लोगों की मदद से सभी को लौंरिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।घटना लोरिया क्षेत्र के बाजार की बताई गई।धमाके की वजह से लगीआग पर करीब आधे घंटे के बाद काबू पा लिया गया। स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कि एक ठेले वाले की यहां सुबह से ही सिलेंडर में हल्की हल्की गैस से रिसाव हो रहा था, लेकिन भीड़ और काम के दबाव में किसी ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया,दोपहर तक सिलेंडर गर्म हो चुका था,जिसके कारण वह ब्लास्ट कर गया। सिलेंडर फटने के समय आसपास लगभग 12 से 15 लोग खड़े थे,इनमें से 10 लोग सीधे आग की चपेट मेंआ गए,लोगों के कपड़ों में आग लग गई,कुछ लोग बुरी तरह जलकर जमीन पर गिर पड़े।
















Leave a Reply