लोकसभा/विधानसभा का चुनाव फिंगरप्रिंटआधारित सिस्टम से कराये जाने की मांग:–सुरैया सहाब।
शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया। Bihar News Hub
देश और राज्य के विधानसभा और लोकसभा काआगामी चुनाव की प्रक्रिया
फिंगर प्रिंटआधारित सिस्टमों से कराने की मांग जनहित में,
स्थानीय मानवाधिकार सह – -सामाजिक कार्यकर्ता,सुरैया सहाब ने चुनावआयोग से की है।उन्होंनेआगे कहा कि पूरे
भारत में EVM मशीन से संसद/विधायक का चुनाव पूर्व से होता चलाआ रहा है,
इसमें चोरी होने की बहुत सी संभावना व्यक्त की गई है, देशवासीयो का इल्जाम है कि
एवं के माध्यम से जितने भी चुनाव आज तक कराए गए हैं उसमें चोरी किया गया है और चोरी करके सरकार बनाई गई,मगर इसकी सत्यता की जांच भी पूर्ण रूप से नहीं की गई,जांच के पूर्ण प्रतिवेदन भीआम नागरिक के सामने नहीं लाई जा साकी।
EVM से चुनाव कराने के बाद सभी लोग संदेह की स्थिति में हैं,सभी देशवासी एक स्वर होकर यह कहने पर मजबूर है कि ईवीएम में कारगुजारी,हेराफेरी करके 2014 से ही जीत की जा रही है।ईवीएम में वीवीपेट का इस्तेमाल मात्र दिखावा है, केवल मतदाताओं को संतुष्टि के लिए ऐसा किया गया है।
उक्त मानवअधिकार सह- -सामाजिक कार्यकर्ता ने जनहित में मांग की है कि देश में सभी स्तर का चुनाव ईवीएम से करानाअभिलंब ही बंद किया जाए,क्योंकि देशवासियों का इस पर से भरोसा उठ गया है।इससे चोरी की संभावना बनी रहती है,इसका कई उदाहरण सामने आ चुका है,इन्होंने चुनावआयोग से मांग की है कि जिस प्रकार राशन उठाने के लिए फिंगरप्रिंट लिया जाता है,किसान यूरिया लेने के लिए फिंगरप्रिंट देते हैं, पेंशनभोगी पेंशन लेने के लिए फिंगरप्रिंट का प्रयोग किया जाता है,आवश्यकता पड़ती है,हर काम में फिंगरप्रिंट के द्वारा काम होता है तो फिर क्यों नहीं वोट डालने की प्रक्रिया भी फिंगरप्रिंट से किया जाए। फिंगरप्रिंटआधारित सिस्टम प्रत्येक मतदान केंद्र पर लगे तो वोट चोरी,फर्जी मतदान,गड़बड़ी जैसे सवालअपनेआप खत्म हो जाएंगे,साथ ही देश कीआम जनता का विश्वास रहेगा।
वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा नहीं लगेगा।
















Leave a Reply