नशे में बाइक चलाना युवक को मंहगा पड़ा,पुल से गिरा।

Spread the love

नशे में बाइक चलाना युवक को मंहगा पड़ा,पुल से गिरा।

शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया। Bihar News Hub

नटकटियागंज लोरिया रोड स्थित मटियारिया के नजदीक नशे में शिकराहना नदी पुल से गिरकर नरकटियागंज के हरदिया चौक निवासी, सुदर्शन ठाकुर के इकलौते पुत्र,रवि ठाकुर,उम्र 32 वर्ष की मौत हो गई।लोरिया थाना अध्यक्ष,रमेश कुमार शर्मा ने संवाददाता को बताया कि डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि युवक शराब के नशे में था,उसके शरीर पर बाहरी जख्म का स्पष्ट निशान नहीं थे,उसकी नाक से खून निकल रहा था,मुंह से झाग भीआ रहा था,हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया,लेकिन बेतिया जीएमसीएच में उसकी मौत हो गई।प्रथम दृष्टिया युवक अत्यधिक नशे में पुल से नीचे गिर गया,जिससे उसे गंभीर चोटआई।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *