जिला के एक मजदूर का दुबई में सड़क हादसे में हुई मौत,मचा कोहराम,सनसनी।
शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया।
नरकटियागंज थाना क्षेत्र के एक युवक जो दुबई मजदूरी का काम करने के लिए गया था,जिससे उसके परिवार का पालनपोषण चल रहा था, अचानक सड़क हादसे में उसकी मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया,पूरे ग्रामीण क्षेत्र में सनसनी फैल गई। संवाददाता को घटना के बारे में जानकारी मिलने पर,ठठवा के ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि जाजुल गद्दी का
पुत्र,ग़ागल गद्दी,उम्र 35 वर्ष के रूप में की गई है।
मृतक के पिता ने संवाददाता को बताया कि ग़ागुल गद्दी एक साल पहले दुबई मजदूरी का काम करने गया था,वहां एक स्टील कंपनी में काम कर रहा था,काम खत्म करने के बाद वह अपने रूम पर जाने के क्रम में सड़क पार कर रहा था,तभी अचानक एक तेज गिरफ्तार से आ रही वाहन ने उसकी टक्कर मार दी, जिसको इलाज के पर मौत की पुष्टि हुई। दुबई से शव नहीं आ रहा था,मगर बहुत प्रयास के बाद उसका शव घरआया,शव को घर पहुंचते ही पत्नी का रो रो का बुरा हाल है,परिजनों में मायूसी छा गई है,पूरे ग्रामीण क्षेत्र में कोहराम मच गया है।
मृतक मात्र एक कमाने वाला युवक था,जिस से घर का भरणपोषण चल रहा था, मृतक के दो बच्चे हैं,अब उनके परिवार पर आफत गिर पडी है।
















Leave a Reply