Spread the love

नगर के मुख मार्ग पर जर्जर एवं पुरानी दीवार गिरने की प्रबल संभावना से मृत्यु का खतरा बढ़ा।

शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया। Bihar News Hub

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,लालबाजार जोड़ा शिवालय का मंदिर के पास राज कचहरी जाने वाली मुख्य रास्ते पर एक सैकड़ो साल पुरानी दीवार गिरने के कगार पर है,इसकी दीवार काफी जर्जर हो चुकी है, किसी भी समय ढह सकती है।इस रास्ते से होकर बड़ी हजारों की संख्या में प्रतिदिन लोगों का आवागमन होता रहता है,साथ ही यात्री सवारी स्कूली बच्चे,महिलाएं,बुजुर्ग शामिल है,कई तरह की सवारियांआती जाती रहती हैं।स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कि यदि समय रहते प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है,जिसमें कई लोगों की जान भी जा सकती है।इस संबंध में स्थानीय मानवअधिकार सह – सामाजिक कार्यकर्ता,सुरैया सहाब ने जिला प्रशासन से जनहित में मांग की है कि इसअति जर्जर,पुरानी गिरने वाली दीवार को तुरंत ही गिराकर या मरम्मत कराकर सुरक्षित कराया जाए,ताकि किसीअनहोनी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *