जीवित को रिकॉर्ड में मृत बताकर पेंशन हुआ बंद, पेंशन के लिए पांच महीने से भटक रहा 78 वर्षीय केश्वर।
शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया।
एक 78 वर्षीय केश्वर प्रसाद को जो अभी जीवित है, उनको सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर उनका पेंशन बंद कर दिया गया,वह व्यक्ति अपने को जीवित साबित करने और पेंशन के भुगतान के लिए कार्यायलयों का चक्कर लगा रहा है,इस बात का खुलासा जब हुआ जब जिला प्रशासन द्वारा आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड बगहा एक के सभागार में किया गया,तो केश्वर मिश्रा अपने परिजनों के साथ वहां पहुंचे,और अधिकारियों के सामने अपनी पीडा रखी,इस दौरान बुजुर्ग ने भावुक होकर कहा मैं जिंदा हूं,लेकिन सरकारी सिस्टम ने मुझे मृत घोषित कर दिया है,इसी वजह से पिछले 5 महीना से मेरा पेंशन बंद है,कार्यक्रम के दौरान जब 78 वर्षीय बुजुर्ग ने रोते हुए अधिकारियों के सामने अपनी जीवित होने का प्रमाण पत्र देते हुए पेंशन बहाल करने की गुहार लगाई तो कुछ देर के लिए सभागार में सहज की स्थिति पैदा हो गई। उधर मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने मौके पर एसडीएम,राजीव रंजन सिंह को बुजुर्ग की समस्या का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया,अब देखना यह होगा कि सरकारी फाइलों में मृत् घोषित किए गए केश्वर मिश्रा को उनके पेंशन का भुगतान कब तक दोबारा मिल पाएगा।














Leave a Reply