होमगार्ड जवान ने परीक्षा देने जा रहे छात्र को मोबाइल चोर समझकर पिटाई कर दी।

Spread the love

होमगार्ड जवान ने परीक्षा देने जा रहे छात्र को मोबाइल चोर समझकर पिटाई कर दी।

शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल परिसर में बसवारिया निवासी 12 वर्षी छात्र,अयूबअंसारी, अपने सहपाठियों के साथ परीक्षा केंद्र जा रहा था,रास्ते में उसे जमीन पर एक मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला,अयूब ने मोबाइल उठाकर उसे साफ करना शुरू कर दिया ताकि मलिक को लौटाया जा सके।इसी बीच एक होमगार्ड जवान ने इसको देख लिया,छात्र को मोबाइल चोर समझ कर पीटना शुरू कर दिया,अपने भाई को पिटाई देकर बीच बजाओ करने आई उसकी बहन को भी जवान ने नहीं बक्शा,जिससे वह घायल हो गई,उसेअस्पताल में भर्ती करना पड़ा।इस दौरान ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान नागेंद्र प्रसाद यादव बिना सोचे समझे छात्र को मोबाइल चोर समझ कर पीटना शुरू कर दिया,भाई को पीटते हुए देख अयूब की बहन,हुसैन परवीन बचाओ लिएआगे आई,आरोप है कि होमगार्ड जवान ने हुसैन प्रवीण को भी पीटा।
इस घटना से मौके पर भीड़ जमा हो गई,स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। मारपीट के कारण हुसैन परवीन की तबीयत बिगड़ गई,उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराकर उसका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस पदाधिकारी ने संवाददाता को बताया कि दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद आरोपी होमगार्ड जवान मौके से फरार हो गया सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। इस घटना के कारण 5 से 6 छात्रों का परीक्षा छूट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है,दोषी होमगार्ड को उचित सजा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *