बिहार बोर्ड का मैट्रिक रिजल्ट जारी,पुष्पांजलि/सबरीन ने किया राज्य स्तरीय टॉप।

Spread the love

बिहार बोर्ड का मैट्रिक रिजल्ट जारी,पुष्पांजलि/सबरीन ने किया राज्य स्तरीय टॉप।

शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया। Bihar News Hub

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से वर्ष 2026 की मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया।प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने नतीजे घोषित किए हैं,इस दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव,डॉ.बी राजेन्दर और बीएसईबी केअध्यक्ष,आनंद किशोर भी मौजूद रहे।इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा के लिए 15.12 लाख परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिनमें.81.79% परीक्षार्थियों ने इस बार मैट्रिक की परीक्षा में सफलता हासिल की है।कुल 12 लाख 35 हजार 743 स्टूडेंट पास हुए हैं,इनमें छात्राओं का प्रतिशत अधिक है,इनमें 61390 छात्र और 634353 छात्राएं शामिल हैं.
विदित हो कि इंटरमीडिएट परीक्षा के परीक्षाफल में छात्राएं ने ही बाजी मारी हैं,
छात्र पीछे रह गए।
इस बार की मैट्रिक परीक्षा में दो छात्राएं स्टेट टॉपर बनी हैं, सिमुलतला की पुष्पांजलि कुमारी, वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से टॉपर बनी हैं,दोनों को 98.4% यानी कुल 492 अंक आए हैं।टॉप 5 में 13 परीक्षार्थी हैं,जबकि 6-10 तक 126 परीक्षार्थी हैं।
इसके साथ ही बड़ी खुशी की बात यह है कि इस वर्ष इंटरमीडिएट/मैट्रिक की परीक्षा का परीक्षाफल अपने नियत समय पर निकाल कर छात्र/छात्राओं के जीवन में हरियाली लादी है,यह सभी छात्र/छात्राएं अपने नियत समय पर देश केअन्य राज्यों के तकनीकी कॉलेज एवं अन्य फैकल्टी के कॉलेज में अपने नामांकन सही समय पर करा सकेंगे। इस मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा फल में बिटिया के सेंटर ऐसा स्कूल की छात्रा,माही कुमारी शर्मा को 484 अंक प्राप्त किया है, जो 96.8% है,इसी क्रम में, बेतिया के केआर हाई स्कूल की छात्रा,शिवांगी कुमारी को 484 अंक मिला है,जो 96.8% हुआ। दोनों छात्राओं का अंक और उसका प्रतिशत बराबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *