सऊदीअरब से कमाकर लौटे एक युवक पर हुई फायरिंग, प्राथमिकी हुई दर्ज।
शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया। Bihar News Hub
स्थानीय मोफ़ास थाना क्षेत्र के बारीटोला गुमटी के नजदीकअकबरनगर निवासी युसूफआलम उर्फ शिबू को हत्या के प्रयास के बाद पांच राउंड गोली चलाने के मामले में घटना के चार दिन बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं होना,पुलिस प्रशासन पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है, पुलिस भी शक के घेरे में आ गई है। सीडीपीओ 1 विवेक दीप ने संवाददाता को बताया कि अकबरनगर निवासी इफ्तार हुसैन के पुत्र तौफीक हुसैन की शिकायत पर प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। इस मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस छानबीन कर रही है।घटना में दोषी पाए गए लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिकी में तौफीक हुसैन ने बताया है कि 20 मार्च को रात्रि 8:30 बजे उनके भाई युसूफआलम उर्फ शिबू अकबरनगर स्थित आलमगीर अंसारी के कपड़ा के दुकान मेंअपने ममेरे भाई,आमिर एजाज के साथ गए थे,इस दौरान शमीमआलम उर्फ लालू,अरबाजआलम, मोहम्मदआसिफ,मोहम्मद फैयाज,साहिलआलम ने चार पहिया वाहन से आकर यूसुफ को पकड़ कर लोहे के रॉड और लाठी से मारना शुरू कर दिया,उसे घसीटकर रेलवे गुमटी की तरफ ले जाने लगे, हल्ला करने परअपराधियों ने पांच राउंड फायरिंग कर मौके का फायदा उठाकर चंपत हो गए।
















Leave a Reply