हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों को दिया गया सांगोपांग प्रशिक्षण।
शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया
जिला से हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों को इस्लाम धर्म के सबसे महत्वपूर्ण अरकान हज/उमराह 2026 के लिए इस वर्ष मक्का मदीना जाने वाले हज यात्रियों के लिए स्थानीय मिर्जाटोला मस्जिद के पास डॉक्टर नासिरअली खान के पास हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला अल्पसंख्यक कल्याण के निर्देशन में आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में, इस जिला से हज यात्रा पर जाने वाले पुरुष/महिलाएं हज यात्री शामिल हुए,जिन्हें हज प्रशिक्षक,मोहम्मद एजाजअशरफ,मौलाना महबूबआलम,जकीअहमद हाजी नियाजअहमद ने पावर प्वॉइंट प्रोजेक्टर के जरिए सभीआवश्यक जानकारियां जो हज/उमरा के फर्ज/
वाजबात को पूर्ण विवरणी के साथ प्रशिक्षित किया। हज यात्रियों को हज गाइड पुस्तक नि:शुल्क दी गई।हज के सभीअरकान बताये गए, इस प्रशिक्षण शिविर में, अनुभवी हज ट्रेनर्स ने हज यात्रियों को एहराम बांधना, तवाफ करना जैसे सभी अरकानों,सऊदीअरब के कानून,एयरपोर्ट के नियम, हज यात्रा के दौरान आवश्यक वस्तुओं/ सावधानियोंआदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही प्रेक्टिकल तरीके से भी हज केअरकान बताए गए जो जिला से हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों के लिए लाभदायक साबित होगा।विदित हो कि
इस वर्ष इस जिला से 59 हज यात्री हज को जा रहे हैं।














Leave a Reply