- बेतिया राज की भूमि पर अवैध कब्जा कर बने मकान पर चलेगा बुलडोजर,250 घर हुए चिन्हित।
शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में आईटीआई के पास बेतिया राज की जमीन पर बनेअवैध रूप से बने मकान पर
बुलडोजर चलाकर इसको अतिक्रमणमुक्त करने की
सफल प्रयास किया जा रहा है,इसकेअंतर्गत 250 घरों को चिन्हित किया गया है,इसमें बड़े बड़े पक्का मकान, दुकान,गुमटी,प्रतिष्ठान को नेस्तनाबूद किया जाएगा।
संवाददाता को बहुत सारे अतिक्रमणकारियों ने बताया कि उन्होंनेअपनी जमीन का
99 वर्षों का लीज,किरायनमा
किरयानामा का रसीद,पर्ची,
बंदोबस्ती कराकर आवश्यक जरूरी कागजत बेतिया राज
कार्यालय से बनवा लिया है,
जिससे वह वैध रूप से मकान बना कर रह रहे हैं। ज्ञातव्य हो कि बिहार सरकार ने बेतिया राज की जमीन को कानून बनाकरअपने कब्जे
में कर लिया है,इसके अंतर्गत
बेतिया राज् की सारी जमीन को बिहार सरकारअपने कब्जे में लेकर सभी जमीनों को अतिक्रमणमुक्त कराकर,
विद्यालय,सामुदायिक भवन, बड़े-बड़े कल कारखाने, फैक्ट्री,पुस्तकालय,वाचनालय एवंअन्य प्रोजेक्ट की स्थापना करेगी। इस संबंध में जमीन की मापी शुरू हो गई है, पैमाइश के उपरांत सही आकलन करके बुलडोजर चलाने का कार्यक्रम है।














Leave a Reply