फंदे से लटकी मिली इंटर की छात्रा हुई मौत,मचा कोहराम।

Spread the love

फंदे से लटकी मिली इंटर की छात्रा हुई मौत,मचा कोहराम।

शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया। Bihar News Hub

कालीबाग थाना क्षेत्र स्थित नयाबाजार,बुलाकी सिंह चौक,वार्ड नंबर 9 में एक इंटर की छात्रा का संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना देर रात की बताई गई है,मृतिका की पहचान,पलक कुमारी उर्फ कली,उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई।संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार मृतिका,अर्जुन प्रसाद की पुत्री थी। मृतिका के मौत के बाद परिजन उसका दाह संस्करण करने के लिए शव ले जा रहे थे,तभी पुलिस को सूचना मिली कि युवती की मौत फांसी लगाकर हुई, सूचना मिलते ही कालीबाग थाना के पुलिस सक्रिय हो गई,मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। संवाददाता को पता चला है कि पलक कुमारी अपने परिवार में तीन भाइयों में सबसे छोटी थी,उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया,पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों को भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते नजरआए, जितनी मुंह उतनी बात की कहावत चरितार्थ हो रही थी, कालीबाग थानाअध्यक्ष, अजय कुमार चौधरी ने संवाददाता को बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया गया,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *