कारा सुधार समिति के अध्यक्ष ने मंडलकारा बेतिया का किया सांगोपांग निरीक्षण

Spread the love

कारा सुधार समिति के अध्यक्ष ने मंडलकारा बेतिया का किया सांगोपांग निरीक्षण

शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया। Bihar News Hub

स्थानीय मंडलकारा बेतिया का कारा सुधार समिति के अध्यक्ष व संयोजक ने मंडल कारा का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान कारा की व्यवस्थाओं का बड़ी की से जायजा लिया समिति के अध्यक्ष ने बंधिया को उपलब्ध कराई जा रहे मूलभूत सुविधाओं कारा की सुरक्षा व्यवस्था,स्वच्छता, चिकित्सा सेवा पर सुधार की गतिविधियों की समीक्षा किया। निरीक्षण के दौरान भवन विभाग,विद्युत विभाग व स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
साथ ही जेलअधीक्षक,कारा प्रशासन के तमाम पदाधिकारी मौके पर निरीक्षण के दौरान साथ-साथ रहे।कारा के तमाम पदाधिकारी ने समिति के अध्यक्ष को सारी आवश्यकताओं,कमी की व्याख्या की।निरीक्षण के दौरान पाई गई कमी को त्वरित कार्रवाई करने की सभी विभाग के पदाधिकारी को हिदायत दी,ताकि कारा में पाई गई कमी को दूर किया जा सके। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने कारा के अंदर स्वच्छता,सुरक्षा,स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने कीअपील की,साथ ही सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुसार संचालित होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *