प्रचंड गर्मी को देखते हुए राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत ने किया निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था*
बिहार न्यूज़ हब
प्रचंड गर्मी को देखते हुए राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत के द्वारा बेतिया राज देवड़ी मेला ग्राउंड में निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था किया गया है। जिसका विद्वत उद्घाटन बुधवार के दिन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अली, जिला अध्यक्ष विनय कुमार, प्रदेश सचिव तनवीर आलम, संगठन के युवा प्रकोष्ठ के सचिव नसीम अंसारी, मोहम्मद डब्लू, अजीत पटेल, मोहम्मद असलम, मुकेश कुमार, अरुण बरनवाल की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रचंड गर्मी को देखते हुए यह व्यवस्था संगठन के सहयोग से आम जनता के लिए निशुल्क किया गया है। वहीं जिला अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि मेला ग्राउंड भीड़ भाड़ वाला जगह है। जहां सभी जगह के लोग यही से होकर गुजरते हैं। लेकिन इनके पीने के लिए इस जगह एक भी चापाकल या नल नहीं है इसको देखते हुए राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत में निशुल्क प्याउ की व्यवस्था किया है। वही प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने कहा कि यह बहुत ही पुनीत तथा सराहनीय कार्य है। जब तक गर्मी है तब तक यह सेवा जारी रहेगा। वही संगठन के युवा सचिव वसीम अंसारी ने कहा कि जरूरत को देखते हुए भीड़ भाड़ वाले इलाके में यह सेवा का निरंतर विस्तार किया जाएगा।















Leave a Reply