प्रेस विज्ञप्ति
————–
सम्मानजनक समझौता के लिए सरकार अपना कदम आगे बढ़ाये- रवीन्द्र कुमार रवी
ऑल इंडिया म्युनिसिपल वर्कर्स एसोसिएशन के बैनर तले वैशाली,महुआ,पटना,गया,
भागलपुर,नरकटियागंज, बेतिया,लौरिया,जन्दाहा, नौबतपुर, बेगूसराय,सहित सूबे के नगर निकायों में 70 प्रतिशत सफाई कर्मियों का दो सूत्री मांगों को लेकर राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल आज छठें दिन भी जारी रहा। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ऑल इंडिया म्युनिसिपल वर्कर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी कॉमरेड रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने हड़ताल पर डटे हुवे कर्मचारियों को संबोधित करते हुये कहा सफाई कर्मी तीन-चार बजे सुबह से ही शहरों को साफ सुथरा करने के लिए महज 26 दिनों के दैनिक मजदूरी पर और वो भी आउटसोर्सिंग के मातहत मात्र आठ हजार रुपए पर सफाई का काम करने को मजबूर हैं। आगे उन्होंने जोर देकर कहा की नरेन्द्र मोदी के 12 वर्षों के अच्छे दिनों वाला सुशासन में सफाई कर्मियों की हालत और बद से बद्तर हुयी है। सरकार द्वारा चतुर्थवर्गीय पदों को समाप्त कर और मजदूरों के विरुद्ध चार लेबर संहिता (काला कानून) लाद कर समाज के सबसे बड़े तबके महादलित और गरीबों के पीढ़ी दर पीढ़ियों के गर्दन पर तलवारें रख दी गयी है। सफाई कर्मियों के लिए अनुकंपा की नौकरी पर भी सरकार का तुगलकी फरमान के कारण कर्मचारियों के उतराधिकारी के लिए शैक्षणिक योग्यता की शर्तों को लाकर कुठाराघात किया गया है।आगे जनरल सेक्रेटरी ने कहा की सर्वविदित है कि सफाई कर्मी सुबह तीन,चार बजे सुबह से ही शहरों की सफाई कार्य में लग जाते हैं। फिर उन्हें अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजने की बात भी सरकार की बड़ी साज़िश का हिस्सा है। ऐसी विकट परिस्थितियों में सफाई कर्मियों के बच्चे हाई लेबल की शिक्षा तो दूर मिडिल क्लास में भी जाना मिल का पत्थर बन गया है। एसोसिएशन के
जनरल सेक्रेटरी रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने आगे कहा की जब तक सरकार फिलहाल हड़ताल में मांगें गये मात्र दो मांग दैनिकबेज, संविदा, आउटसोर्स कर्मियों की नौकरी पक्की करने और आउटसोर्सिंग व्यवस्था को समाप्त करने की मांगों को नहीं मान लेती,निकायों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेंगी। मौके पर विक्की मलिक, सुनील सुपरवाइजर,मुकेश राउत, अशोक कुमार मलिक,किरण देवी, विकास राउत,संजीत मलिक,मनोज राउत, संगीता देवी,अजय कुमार, अरुण मलिक,लक्ष्मण मलिक आदि नेतागण उपस्थित थें।
















Leave a Reply