बिहार पृथ्वी दिवस पर एसएस गर्ल्स हाई स्कूल में हुआ वृक्षारोपण एवं शपथ ग्रहण

Spread the love

बिहार पृथ्वी दिवस पर एसएस गर्ल्स हाई स्कूल में वृक्षारोपण, भाषण प्रतियोगिता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित
बेतिया, 9 अगस्त 2026। बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर एसएस गर्ल्स हाई स्कूल, बेतिया में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय की प्राचार्या डॉ. फिरदौस बानो के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों एवं जिला वन विभाग के अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन तथा हरित बिहार के निर्माण पर अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षकों ने पर्यावरण की रक्षा, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने की शपथ ली।
कार्यक्रम में जिला वन विभाग के अधिकारी कुणाल कुमार, वन विभाग की गाइड प्रियंका कुमारी तथा एनसीसी अधिकारी शमीम आरा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर एनसीसी कैडेट प्राची कुमारी, अनु कुमारी, खुशी कुमारी, लक्की कुमारी सहित बड़ी संख्या में कैडेट एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा पृथ्वी को सुरक्षित एवं हरित बनाने के लिए प्रेरित करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *