कर्तव्यहीनता के मामले में थानाअध्यक्ष एवं दरोगा हुए निलंबित: — एस पी।

Spread the love

कर्तव्यहीनता के मामले में थानाअध्यक्ष एवं दरोगा हुए निलंबित: — एस पी।

शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया। Bihar News Hub

जिला पुलिस कप्तान,डॉक्टर शौर्य सुमन ने लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता के आरोप में बलथर थानाअध्यक्ष,लालदेव दास को निलंबित कर दिया। उन्हें पद के दुरुपयोग,कर्तव्य हीनता,व संदिग्धआचरण का दोषी पाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है। पुलिस के मीडिया से प्रभारी, विश्वमोहन चौधरी ने संवाददाता को इस बात की जानकारी दी है,उन्होंनेआगे बताया कि पद का दुरुपयोग,कर्तव्यहीनता, संदिग्धआचरण केआरोप में पुलिसअधीक्षक ने थाना अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।यह कार्रवाई सहायक पुलिस अधीक्षक,कार्तिकेय एके
मैनाटांड थाना क्षेत्र के पुलिस निरीक्षक,राजीव कुमार के जांच प्रतिवेदन केआधार पर किया गया है।इसकेअलावा पुलिसअधीक्षक ने जोगापट्टी थाने के निरीक्षण के दौरान कांडों केअनुसंधान में बरती गई लापरवाही में जोगापट्टी के दरोगा,अनिल कुमार पंडित को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *