गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
बसवरिया बिच मोहल्ला के निवासी एवं पीएचडी स्कॉलर
नसीम उर्फ राजा
ने देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों की याद दिलाता है। एक समाजसेवी होने के नाते हम सभी का यह नैतिक दायित्व है कि हम एकजुट होकर समाज के कमजोर, गरीब और वंचित वर्गों की मदद करें तथा उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करें।
उन्होंने आगे कहा कि देश की असली तरक्की तभी संभव है जब हर नागरिक को सम्मान, शिक्षा और अवसर मिले। आइए, इस गणतंत्र दिवस पर हम सब मिलकर एक मजबूत, समरस और न्यायपूर्ण भारत के निर्माण का संकल्प लें।
जय हिंद | जय भारत 🇮🇳
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं














Leave a Reply