गैस लदे ट्रक की ठोकर से डिलीवरी बॉय की मौत,दो महिलाएं बुरी तरह से जख्मी।

Spread the love

गैस लदे ट्रक की ठोकर से डिलीवरी बॉय की मौत,दो महिलाएं बुरी तरह से जख्मी।

शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया। Bihar News Hub

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के सुप्रिया रोड में अरोड़ा स्वीट हाउस के पास एक इंडियन गैस सिलेंडर से लदे ट्रक ने स्कूटी को ठोकर मार दी, स्कूटी ट्रक के नीचे चेचिज में फंस गई,ट्रक उसको 200 मीटर तक दूरी तक घसीटते लेता गया,स्कूटी पर सवार,पूर्वी करगहीया निवासी,बबलू कुमार की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई,जबकि स्कूटी पर पीछे बैठे एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई,इतना ही नहीं ट्रक चालक ने दो और बाइक सवार को रौंद दिया,जिससे दो महिलाएं बुरी तरह घायल हो गई,जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है, जिनकी स्थिति दयनीय बताई जा रही है। संवाददाता को पता चला है कि मृतक डिलीवरी बॉय का काम करता था। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया,साथ ही ट्रक को जप्त कर लिया है, ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर फरार बताया जा रहा है,पुलिस इसकी तलाश कर रही है। मृतक की पहचान, पूर्वी करगहीया हवाई अड्डा,वार्ड नंबर 31निवासी, चंदेश्वर प्रसाद के पुत्र,बबलू कुमार,उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई है।मृतक बबलू कुमार,डिलीवरी बॉय का काम करता था,घायल महिलाओं की पहचान, महानगानी निवासी,हरिश्चंद्र ठाकुर की पत्नी,अस्मिता देवी,उम्र 32 वर्ष,पुत्री,
खुशी कुमारी,उम्र 18 वर्ष का इलाज निजीअस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलती ही स्थानीय लोग घटना स्थल परअपार भीड लगा दिए,पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर मामला को शांत कराया।ट्रक नीचे स्कूटी सवार महिलाएं बुरी तरह से फंस गई,जेसीबी मशीन के माध्यम से बाहर निकाला गया।
संवाददाता को परिजनों ने बताया कि मृतक,बबलू की की शादी 5 महीना पूर्व हुई थी,मृतक की पत्नी का रोरो का बुरा हाल है,पूरे परिवार में गम का मातम छा गया है, पड़ोसियों में आक्रोश व्याप्त है।मृतक के घर पर अपार भी गई है,लोग संतावना दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *