जिला के एक युवक का तमिलनाडु जाने के क्रम में विजयवाड़ा स्टेशन पर संदिग्ध स्थिति में हुई मौत।
शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया। Bihar News Hub
लौंरिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 स्थित पकड़ीनुनियाटोला निवासी,नंदलाल चौधरी के 35 वर्ष पुत्र,भीम चौधरी का शव आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा स्टेशन के नजदीक संदिग्ध स्थिति में मिलने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार घटना की खबर सुनते ही परिवार जनों में कोहराम मच गया, भीम चौधरीअपने चार अन्य ग्रामीण साथियों के साथ तमिलनाडु मजदूरी करने के लिए ट्रेन से जा रहा था,7 अप्रैल की रात्रि जब ट्रेन विजयवाड़ा स्टेशन पर पहुंची तो चारों साथी नीचे उतर गए, इसी बीच भीमचौधरी लापता हो गया,साथियों ने बहुत खोजबीन की,लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला।सुबह में जब स्टेशन के पास भीड़ नजर आई तो साथी देखने गए,शव को पहचानने के बाद भीम चौधरी की शव की पहचान हुई। पुलिस ने शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया।














Leave a Reply