जिले में संचालित403 अवैधअस्पताल में प्रसव, ऑपरेशन से मौत का सिलसिला है जारी।
शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया। Bihar News Hub
जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणक्षेत्रों में संचालित हो
रहे 403अवैध निजी क्लीनिक,अस्पताल,जांच घर
एक्सरे सेंटर,नर्सिंग होम को
स्वास्थ्य विभाग में चिन्हित किया है,यह सभीअवैध लाइसेंस,निर्धारित मानकों के विरुद्ध चलाए जा रहे है, इनपर कार्रवाई करने हेतु व्यापक कवायद शुरू कर दी गई है।सिविल सर्जन,विजय
कुमार ने संवाददाता को बताया कि इनअवैध नर्सिंग होम में प्रशिक्षित डॉक्टर,नर्स,
केअलावा बुनियादी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है।
इसके बावजूद भी यहां महिला मरीज का प्रसव, ऑपरेशन किया जा रहा है, जिससे मरीजों को मारने की संख्या बढ़ती जा रही है,इस तरह कई घटनाएं सामनेआई हैं,इनअस्पताल में मारपीट, लड़ाई झगड़ा,गाली गलौज, लूट,आर्थिक शोषण हो रहा है
साथ ही इन अप्रशिक्षित डॉक्टर,नर्सों,दाइयों को मौत का सौदागर के रूप में जाना जा रहा है।इनअस्पतालों के बोर्ड पर गलत डॉक्टर के नाम उनकी डिग्री,उनका मोबाइल नंबर लिखकर लटकाया गया है,जिससे गरीब,वंचित वर्ग, अशिक्षित समाज के महिला और पुरुष इस पर आकर्षित होकर इलाज करने के लिए बाध्य हो जाते हैं,जिसका परिणाम यह होता है कि ऐसे रोगी मौत के मुंह में घसीटा जाते हैं,यह सभी डॉक्टर मौत के सौदागर के रूप में पहचाने जाते हैं। सिविल सर्जन बेतिया ने संवाददाता को बताया कि वैध और अवैधअस्पतालों,निजी क्लीनिक,जांच घर, एक्स-रेसेंटर,नर्सिंग होम की सूची जल्द जारी की जाएगी।
अवैध रूप से संचालित हो रहे इन प्रतिष्ठानों में रोगियों और उनके परिजनों से मोटी रकम लेकरआर्थिक शोषण किया जा रहा है।














Leave a Reply