नगर के एक गिफ्ट मंदिर की भूमि बेचने का लगा आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन।

Spread the love

नगर के एक गिफ्ट मंदिर की भूमि बेचने का लगा आरोप,
डीएम को सौंपा ज्ञापन।

शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया। Bihar News Hub

नगर के छावनी के आमना उर्दू हाई स्कूल के पीछे राम जानकी मंदिर के नाम से गिफ्ट किया गया जमीन को कतिपय लोगों नेआरोप लगाया है,इसमें अनिल कुमार,इंद्रजीत कुमार,गौरव कुमारआदि ने इसको लेकर जिलाअधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। इस मामले में उन लोगों ने संवाददाता को बताया कि संजय शर्मा सुमित यादव सुजीत यादव राजन यादव आदि अज्ञात अपराधियों के साथ लाठी डंडा लेकर जमीन पर आए और बोल के मंदिर के जमीन को आपस में खरीद बिक्री कर ली गई है आप मंदिर के पुजारी है,खेत जोतना,बोना आज से बंद कर दीजिए,जब कि यह जमीन को1956 में ही गणेश प्रसाद ने राम जानकी मंदिर को गिफ्ट किया था। इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करने के लिए जिला पदाधिकारी पश्चिम चंपारण को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की गई है।नगर क्षेत्र में ऐसे ऐसे भी लोग हैं जो दूसरे के जमीन को हड़प्ते है, नाजायज कब्जा करते हैं, इसके साथ-साथ ही मठ मंदिर,मस्जिद,गुरुद्वारा की जमीन को भी हड़पने से नहीं बाज आते हैं। ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *