नगर निगम कर्मी के द्वारा होल्डिंग टैक्स में हेराफेरी करने में 2 लाख की मांगी रिश्वत,जांच का विषय बना।

Spread the love

नगर निगम कर्मी के द्वारा होल्डिंग टैक्स में हेराफेरी करने में 2 लाख की मांगी रिश्वत,जांच का विषय बना।

शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया। Bihar News Hub

स्थानीय बेतिया नगर निगम के एक कर्मी के द्वारा टैक्स में हेराफेरी करने में ₹2 लाख सुविधा शुल्क की मांग की गई है।संवाददाता को एक विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि हाउसहोल्डिंग टैक्स कम करने के नाम पर ₹2 लाख घूस मांगने काआरोप लगाने पर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। नगर निगम के कर संग्रहक,नूरआलम पर टैक्स वसूली में ₹2लाख घूस मांगने का आरोप लगा है।
नगर निगम के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर आयुक्त सुरक्षित दीक्षित ने इस आप को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश जारी किया है नगर निगम के सिटी मैनेजर अभिषेक कुमार ने संवाददाता को बताया कि इस मामले में फकीराना सिस्टर समिति द्वारा आवेदन दिया गया है कि जिसमें कहना है कि 10 लाख रुपया के लगभग होल्डिंग टैक्स बकाया बताया गया था जिसमें ₹2 लाख करसंग्रह नूरआलम परआरोप लगाया गया है,इस मामले में नगर आयुक्त ने जांच रिपोर्ट जमा करने को कहा है। सिटी मैनेजर,अभिषेक कुमार ने संवाददाता को बताया कि
पहले इस मामले की जांच की जाएगी,इस बीच कर संग्रह,नूरआलम को इस काम सेअलग कर दिया गया है, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही
आगे की कार्रवाई की जाएगी
नगर निगम में कर वसूली के मामले में कई बार इस तरह के मामले सामने आए हैं,यह कोई नई बात नहीं है।नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा ही कर वसूली का काम किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *