बेतिया पूर्व उप मेयर कयूम अंसारी ने समस्त जनता को ईद की ढेर सारी मुबारकबाद दीये।

Spread the love

बेतिया से खास रिपोर्ट | बिहार न्यूज़ हब
बेतिया शहर के बसवरिया बीच मोहल्ला निवासी मशहूर समाजसेवी कयूम अंसारी ने पवित्र ईद के अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। पूर्व में नगर निगम के उप मेयर पद पर रह चुके कयूम अंसारी ने अपने कार्यकाल के दौरान शहर के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसकी चर्चा आज भी लोगों के बीच होती है।
समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय कयूम अंसारी हमेशा से गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे रहते हैं। उनकी इसी कार्यशैली ने उन्हें समाज में एक अलग पहचान दिलाई है।
बिहार न्यूज़ हब के माध्यम से अपने संदेश में कयूम अंसारी ने कहा कि ईद का त्योहार हमें प्रेम, भाईचारा और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। हमें चाहिए कि हम सभी मिलकर समाज में एकता और इंसानियत को मजबूत करें तथा जरूरतमंदों की सेवा को अपना धर्म समझें।
उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में सबसे ज्यादा जरूरी है कि हम एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर रहें और समाज में शांति एवं भाईचारा बनाए रखें।
अंत में उन्होंने सभी जिलेवासियों के लिए खुशहाली, तरक्की और अमन-चैन की दुआ करते हुए ईद की मुबारकबाद दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *