बेतिया राज् की जमीन पर चला बुलडोजर,वर्षों से जमे जमीन पर से हटाअतिक्रमण।

Spread the love

बेतिया राज् की जमीन पर चला बुलडोजर,वर्षों से जमे जमीन पर सेहटाअतिक्रमण।

शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया।

बेतिया में बिहार सरकार ने बेतिया राज्य की लगभग 15000 एकड़ जमीन को अवैध अतिक्रमण से मुक्त करने के व्यापक अभियान शुरू कर दिया है इस कार्रवाई के तहत प्रशासन ने आज विभिन्न चिन्हित स्थलों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को हटा दिया। यह अभियान वर्ष 2024 में बेटियां राज्य संपत्ति बिल पारित होने के बाद शुरू किया गया है इस बिल के तहत बिटिया रात की संपत्ति आधिकारिक रूप से राज सरकार के अधीन आ गई है जिसमें जिसके बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की दिशा में तेजी से कदम उठाया है।
कई क्षेत्रों में हजारों अतिक्रमणकारियों को नोटिस दी जारी करके अतिक्रमण हटाने की बात कही गई है।जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए बगहा,नरकटियागंज लोरिया
के कई क्षेत् के हजारों अतिक्रमण कार्यों को नोटिस भेजी गई है। इन नोटिस कार्यों को उन्हें निर्धारित समय के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिया गया था समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रशासन ने शक्ति दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। बेतिया जिला प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची जेसीबी मशीनों के मदद से अवैध निर्माण को दोस्त कर दिया गया और जमीन को सरकारी नियंत्रण में दिया गया इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई।
जिला प्रशासन से मिली सूचना के अनुसार बेतिया राज्य कीअतिक्रमित भूमि को मुक्त कराना आवश्यक हो गया था।यह कार्रवाई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के “प्रगति यात्रा” के दौरान बेतिया में फोरलेन सड़क निर्माण के शिलानिया से जुड़ी हुई है।इस परियोजना के लिए बेतिया राज के अतिक्रमित भूमि को खाली कराना होगा । प्रशासन का मानना है कि इस अभियान से न केवल सरकारी संपत्ति सुरक्षित रहेगी,बल्कि विकास परियोजनाओं को भी गति मिलेगी,प्रशासन इस अभियान को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *