भ्रष्टाचार वअराजकता फैलाने केआरोप में जिपअध्यक्ष पर अविश्वास प्रस्ताव पारित।

Spread the love

भ्रष्टाचार वअराजकता फैलाने केआरोप में जिपअध्यक्ष पर अविश्वास प्रस्ताव पारित।

शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया। Bihar News Hub

जिला के जिला परिषद अध्यक्ष,निर्भय कुमार महतो पर भ्रष्टाचार व अराजकता फैलाने केआरोप में 27 जिला पार्षदों ने उन परअविश्वास प्रस्ताव पारित किया। संवाददाता को पता चला है कि कार्यालय में अराजकता फैलाने,जिला परिषद के उप समितियां की बैठक नहीं बुलाने,जिला परिषद के अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्व निर्वहन में रुचि नहीं लेने,जिला परिषद सदस्यों के क्षेत्र में विकास योजनाओं के लिए समानुपातिक रूप से आवंटन नहीं देनेआदि का आरोप लगाया है। जिला पदाधिकारी को दिए गए आवेदन में अभी सुभाष प्रस्ताव के समर्थन समर्थक पार्षदों ने शीघ्र विशेष बैठक बुलाने की मांग की है,उनका कहना है कि 3 जनवरी 2024 को भी उनके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव कार्यालय को समर्पित किया गया था, इसके बाद19 जनवरी 2024 को प्रस्ताव पर बहस एवं मत विभाजन के लिए तिथियां निर्धारित की गई थी,लेकिन बिना बहस एवं मतविभाजन के बैठक को उपस्थिति केआधार पर स्थगित कर दिया गया। उक्त मामले में स्थानीय पदाधिकारी से लेकर जिला राज पंचायती विभाग के पत्राचार के बाद भी दोबारा विशेष बैठक नहीं बुलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *