मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्त की ट्रक की टक्कर से हुई मौत।

Spread the love

मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्त की ट्रक की टक्कर से हुई मौत।­

शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया। Bihar News Hub

मेला देखकर लौटे बाइक पर सवार तीन दोस्तों की बाइक की टक्करअनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े यूरिया लदे ट्रक से जा टकराई, जिससे दो दोस्तों की मौत घटनास्थल पर हो गई,तीसरा दोस्त की मौत जीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई।
मृतकों की पहचान भित्तहां पंचायत के वार्ड नंबर 6 निवासी,संजय चौधरी के 18 वर्षीय पुत्र,आलोक राज, कन्हैया चौधरी के 15 वर्ष पुत्र,रोशन कुमार और चंद्रमा चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र, विकास कुमार के रूप में हुई है,यह तीनों एक दूसरे के दोस्त थे। यह तीनों बाइक पर सवार होकर बगही नाथ बाबा चौक पर आयोजित महायज्ञ मेले से देर रातअपने घर लौट रहे थे। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि रात के अंधेरे के कारण स्पष्ट रूप से ट्रक नहीं दिखाई दिया इस वजह से बाइक चालक उसे समय रहते देख नहीं पाया और सीधे उस जग टकरा गया,घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई,पुलिस को सूचना दी गई।संजय चौधरी ने संवाददाता को बताया कि आलोक राज पटना में रह कर नीट की तैयारी कर रहा था जब कि रोशन कुमार 11वीं कक्षा का छात्र था।
पुलिस को सूचना मिलने पर बैरिया थानाअध्यक्ष,प्रमोद कुमार यादव मौके पर पहुंचे, पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया,और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *