सरकारी डॉक्टर के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगी रोक:- स्वास्थ्य विभाग।

Spread the love

सरकारी डॉक्टर के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगी रोक:- स्वास्थ्य विभाग।

शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया। Bihar News Hub

बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पत्र निर्गत कर बिहार है तो सर्विस कदर और मेडिकल एजुकेशन कदर पर लागू इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान के डॉक्टर को शामिल करते हुए एलोपैथिक डॉक्टर और चिकित्सा शिक्षक से संबंधित ही आदेश निर्गत किया है कि यह सभी प्रकार के डॉक्टर अब निजी प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे इस पर रोक लगा दी गई है।
विधानसभा चुनाव के दौरान भी सीएम नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा की थी, जिसे स्वास्थ्य विभाग के ज्ञापन 319(3)स्वास्थ्य/पटना दिनांक 11/4/ 2026 के निर्देश के आलोक में निजी प्रैक्टिस पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। उसके साथी चिकित्सकों को गैर व्यवसायिक भत्ता(NPA)/
प्रोत्साहन राशि देने के मामले में विस्तृत दिशा निर्देश,सक्षम प्राधिकार के अनुमोदन के उपरांतअलग से निर्गत किया जाएगा।इस संबंध में सभी सक्षम पदाधिकारी को पत्र निर्गत कर उनको भेज दिया गया है।सरकार की निर्णय से आम जनता काआर्थिक शोषण से मुक्ति मिल जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *